इटावा औरैया, जनवरी 19 -- कुछ मतदाताओं की नाम कट जाने के मामले भी सामने आए हैं। शोराबाल इंटर कॉलेज मतदान केंद्र के मतदाता शिवनाथ मिश्रा ने बताया कि मतदाता सूची से उनके पुत्र अविनाश मिश्रा का नाम गायब हो गया हैं। हालांकि 2003 में अविनाश मिश्रा का नाम मतदाता सूची में शामिल था लेकिन इस सूची में उनका नाम नहीं है, जबकि घर के बाकी सदस्यों के नाम मतदाता सूची में शामिल है। करनपुरा वार्ड के रहने वाले अनंत राम शर्मा ने बताया कि उनका नाम लंबे समय से मतदाता सूची में शामिल था। 2003 में भी उनका नाम मतदाता सूची में शामिल था। इस बार उन्होंने गणना प्रपत्र भी जमा किया था लेकिन इसके बाद भी उनका नाम मतदाता सूची में नहीं आया है । अब बीएलओ के पास जाकर जानकारी करना चाहते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.