हमीरपुर, फरवरी 11 -- हमीरपुर, संवाददाता। मौदहा तहसील क्षेत्र के इचौली-अकौना के बीच अंडर पास निर्माण के लिए स्थाई रूप से रास्ता बंद किया गया है। जिससे परेशान खंडेह के किसानों ने डीएम से फरियाद कर करीब से आवागमन की व्यवस्था कराने की मांग की। खंडेह गांव के किसान अनुरुद्ध दुबे, कौशल किशोर, श्याम सुंदर, रामजीवन, नारायन, रामजीवन सहित दर्जनो किसानों ने मुख्यालय आकर जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि रेल खंड समभाग-10 इचौली-अकोना के बीच अंडरपास का निर्माण हो रहा है। जिसके चलते स्थाई रूप से मार्ग आज से बंद किया गया है। जबकि कृषि कार्य के लिए उनका आना जाना बना रहता है। अब खेतों तक जाने के लिए फत्तेपुरवा मार्ग से बीस किमी का चक्कर लगाने पड़ेगा। इस समस्या को देखते हुए रेलवे विभाग को निर्देशित कर अस्थाई मार्ग बनवाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.