फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 26 -- फर्रुखाबाद। इंस्पेक्टर समेत 17 पुलिस कर्मियों को अति उत्कृष्ट सेवा पदक और उत्कृष्ट सेवा पदक से नवाजा जायेगा। पुलिस उपमहानिरीक्षक की ओर से उत्कृष्ट सेवा और अति उत्कृष्ट सेवा पदक से नवाजे गये पुलिस कर्मियों की लिस्ट जारी कर दी गयी है। इसमें निरीक्षक समर बहादुर, दरोगा राकेश कुमार तिवारी के अलावा मुख्य आरक्षी कमलेश कुमार, अरविंद सिंह, रामशरण, विनोद कुमार, लक्ष्मी देवी कनौजिया, अब्दुल हनीफ, शीलेष कुमार, संदीप राव, नीरज कुमार, शिवकेश कुमार सिंह, अमित यादव, मोहम्मद तौफीक हुसैन, जीतू सिंह, आरक्षी दीपक आदि हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...