हल्द्वानी, फरवरी 6 -- हल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि 10 फरवरी मंगलवार को इंटरनेट दिवस के अवसर पर इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रोद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशों के क्रम में कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। कार्यशाला 11 बजे से विकास भवन सभागार में शुरू होगी। इसमें एआई के सुरक्षित उपयोग व साइबर खतरों के बचाव के प्रति जागरूक किया जाएगा। डीएम ने बताया कि कार्यशाला में ग्राम्य विकास, पंचायती राज, शिक्षा, बाल विकास, कृषि, स्वास्थ्य, राजस्व व ब्लाक स्तर और नगर निकाय के अधिकारियों, अध्यापकों, स्कूली बच्चों को साइबर अपराध के बारे में जागरूक किया जायेगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को कार्यशाला में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...