प्रयागराज, फरवरी 9 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। प्रयागराज विकास प्राधिकरण के अफसरों ने आवासीय योजना और टाउनशिप बनाने के लिए अब जमीन की तलाश तेज कर दी है। आवास योजना और टाउनशिप निर्माण के लिए अब पीडीए के अधिकारियों की नजर सेना की रिक्त भूमि पर पड़ी है। पीडीए के उपाध्यक्ष ऋषिराज और सचिव अजीत कुमार सिंह एकसाथ इरादतगंज में दशकों से अनुपयोगी सेना की हवाई पट्टी देखने गए। दोनों अफसरों ने इरादतगंज हवाई पट्टी का निरीक्षण किया। प्रशासन के रिकार्ड को देखा। आवास योजना या टाउनशिप के लिए जमीन उपयोगी मिलने पर पीडीए के अफसर रक्षा संपदा अधिकारी से वार्ता करेंगे। सबकुछ ठीक रहा तो पीडीए हवाईपट्टी ट्रांसफर के लिए आवेदन भी कर सकता है। निरीक्षण के बाद सचिव अजीत कुमार सिंह ने बताया कि हवाई पट्टी की भूमि देखी गई है। इसके रिकॉर्ड को भी देखा जाएगा। दूसरी ओर रक्...