मधेपुरा, जनवरी 6 -- मधेपुरा। आलमनगर, एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय में कार्यरत आवास कर्मी को छह महीने से मानदेय नहीं मिलने से आर्थिक तंगी से गुजरने लगे हैं। मानदेय नहीं मिलने से आवास कर्मी बेवशी के दौर से गुजर रहे हैं। सोमवार को प्रखंड कार्यालय में आवास कर्मियों ने अपनी समस्या बताते हुए कहा कि बीते जुलाई महीने से अभी तक हमलोगों को मानदेय नहीं मिला है। जिसके कारण घर में राशन पानी उपलब्धता की समस्या उत्पन्न हो गयी है। इतना हीं नहीं बच्चों की पढ़ाई, घर में बीमार लोगों का इलाज के साथ-साथ प्रखंड कार्यालय पहुंचने सहित निर्धारित पंचायत क्षेत्र में भ्रमण करने में भारी परेशानी उत्पन्न हो गयी है। इन लोगों ने कई बार प्रखंड विकास पदाधिकारी को भी आवेदन देकर अपनी समस्या से अवगत कराया है। बावजूद अभी तक मानदेय भुगतान का कोई निदान नहीं निकल सका है। मानदेय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.