लखनऊ, जनवरी 27 -- गणतंत्र दिवस पर सोमवार को सरोजनीनगर क्षेत्र तिरंगे रंग में रंग गया। हाथों में तिरंगा, जुबा पर राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ जब लोग सड़क पर निकले तो हर ओर तिरंगी छटा बिखर गई। यह नजारा था विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में निकली 'सरोजनीनगर भव्य तिरंगा यात्रा' का। सैकड़ो बाइक और कारों पर लहराते तिरंगे, देशभक्ति के गीतों पर थिरकते युवा और खुली जिप्सी में हाथ में तिरंगा थामे विधायक डॉ राजेश्वर सिंह लोगों को अभिवादन करते हुए चल रहे थे। छठ पूजा स्थल, सैनिक स्कूल ग्राउंड, नवीन गौरी से प्रारंभ हुई तिरंग यात्रा कानपुर रोड, स्कूटर इंडिया चौराहे से यू टर्न लेते हुए एयरपोर्ट तक गई। इस दौरान सम्पूर्ण क्षेत्र देशभक्ति के जयघोष से गुंजायमान रहा। इससे पहले छठ पूजा स्थल, सैनिक स्कूल ग्राउंड पर विधायक डॉ. सिंह ने झंडारोहण किया। उन्होंन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.