गंगापार, फरवरी 20 -- बीते दिनों बसवार में यमुना में नाविकों को घेरकर की गई फायरिंग मामले में भारतीय किसान मजदूर सभा के आंदोलन के बाद आधा दर्जन नामजद सहित तीस से ज्यादा लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया। जिसमें से पुलिस ने गुरुवार को ही मुख्य आरोपी को जेल भेज दिया था। शुक्रवार को उक्त मामले में पुलिस आधा दर्जन लोगों को पकड़ कर विधिक कार्रवाई की है। घूरपुर थाना क्षेत्र के बसवार यमुना के बीच सोमवार की दोपहर उस समय दहशत फैल गई थी, जब नाविक बालू निकाल रहे थे। इसी बीच शहर की ओर से स्टीमर से सवार होकर आए बालू माफिया के गुर्गों द्वारा हवाई फायरिंग की गई थी। जिसके बाद से बसवार सहित आस पास के तराई के गांवों में हड़कंप मच गया था। मजदूरों ने फायरिंग होने के खिलाफ बैठक कर आवाज उठाई और गुरुवार को भारतीय किसान मजदूर सभा के पदाधिकारियों के साथ पहुंचे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.