रांची, फरवरी 20 -- रांची, संवाददाता। आदर्श विद्या मंदिर, कोकर में स्पोकन इंग्लिश प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा 1 से 9 तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न चरणों में भाग लिया। अंतिम दौर में कड़ी प्रतिस्पर्धा हुई। कक्षा 1-3 में वैष्णवी कुमारी प्रथम, अलीशा कुमारी द्वितीय, शिवानी कुमारी तृतीय रहीं। कक्षा 4-6 में शिवांगी सिंह प्रथम, जया बैनर्जी द्वितीय, मानस्वी मिशाल तृतीय रहीं। कक्षा 7-9 में अंश राज प्रथम, पल्लवी कुमारी द्वितीय और अनन्या सिंहा तृतीय रहीं। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...