सीवान, जनवरी 9 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। एमएच नगर थाने के पुअनि सोहन मिश्र ने गुप्त सूचना पर दल बल के साथ अरंडा नलवा घाट पर छापेमारी कर तकरीबन आठ लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। वहीं कुहासे को ले धंधेबाज शराब भरे झोला छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने झोला से रायल स्टेज सुपीरियर व्हिस्की 375 एमएल दो पीस,180 एमएल 40 पीस व्हिस्की, मात्रा 7:200 लीटर साथ ही कुल शराब की मात्रा 7:950 लीटर जब्त किया। वहीं पुलिस ने दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि बैद्यनाथ चौधरी द्वारा उक्त स्थल पर बंसवारी में शराब क्रय - विक्रय करने के लिए छिपा कर किया जाता है। थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि फरार शराब धंधेबाज को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...