लखीमपुरखीरी, मार्च 24 -- गर्मी शुरू होते ही बिजली विभाग ने एक बार फिर बिजली कटौती का रोस्टर जारी कर दिया है। 25 से 31 मार्च के बीच लगातार बिजली कटौती की जाएगी। कटौती भी एक-दो घंटे की नहीं, पूरे सात घंटे की घोषित कटौती रहेगी। यानी दिन भर बिजली गुल रखने की तैयारी है और तय समय के बाद बिजली कब आएगी, यह भी विभाग पर ही है। बिजली विभाग ने कटौती के इस फरमान की वजह मरम्मत कार्य बताया है। अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि 25 मार्च से 31 मार्च तक अलग अलग मोहल्लों में काम चलने के चलते कटौती का रोस्टर जारी कर दिया गया है। इसमें सुबह 10 से शाम पांच तक एलानिया बिजली काटी जाएगी। विभाग की ओर से कटौती रोस्टर भी जारी किया गया था। उपभोक्ताओं को कटौती के बारे में जानकारी देकर एहतिहात बरतने की अपील की है। रीवैंप योजना के तहत शहर के पुराने व जर्जर तारो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.