बदायूं, मार्च 9 -- जैन समाज के आचार्य श्री 108 प्रसन्न सागर महाराज की पद बिहार यात्रा आज उझानी में स्वागत होगा। रविवार नौ मार्च अपराह्न दो बजे आहार के बाद एक घंटा जैन मंदिर पर प्रवचन होगा। अनूप जैन ने बताया कि कादरचौक के रेवा से चलकर प्रसन्न सागर की पद यात्रा सुबह 10 बजे उझानी सीमा में प्रवेश करेगी। जहां उझानी जैन समाज के महिला पुरुष ड्रेस कोड में महाराज का स्वागत कर सम्मान सहित लेकर मोहल्ला बाजार कला जैन मंदिर पहुंचेगे। पद बिहार यात्रा के स्वागत की तैयारियां कर ली गई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...