बहराइच, दिसम्बर 18 -- बहराइच। नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी शकील अहमद मेकरानी के पुत्र मोहम्मद शाकिब ने भारतीय इंजीनियरिंग सेवा पराीक्षा- 2025 में में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।। शाकिब व उनके पिता को तमाम लोगों ने बधाई दी व उनके पुत्र की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जाहिर की है। मोहम्मद शाकिब ने इण्टर तक की पढ़ाई बहराइच में की थी। उसके बाद 2024 की प्रतियोगी परीक्षा में 15 वीं रैंक प्राप्त हुई थी लेकिन इससे वह संतुष्ट नहीं थे पुनः 2025 की परीक्षा में बैठे और प्रथम स्थान प्राप्त किया। मोहम्मद शाकिब की इस उपलब्धि पर नगर के तमाम लोगों के साथ व्यापारियों में खुशी का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...