धनबाद, दिसम्बर 12 -- धनबाद। आईआईटी आईएसएम धनबाद के लिए गर्व की बात है कि केमिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रो सौरव सेनगुप्ता को देश के सबसे प्रतिष्ठित शुरुआती-कैरियर सम्मान आईईआई यंग इंजीनियर्स अवार्ड 2025 के लिए चुना गया है। यह अवार्ड इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) द्वारा दिया जाने वाला बड़ा सम्मान है, जिसमें 35 साल से कम उम्र के उन युवा इंजीनियर्स को पहचान दी जाती है जिन्होंने इंजीनियरिंग रिसर्च, तकनीकी विकास, इनोवेशन, और टेक्नोलॉजी ट्रांसफर जैसे क्षेत्रों में खास उपलब्धियां हासिल की हों। प्रो. सेनगुप्ता का चयन इस बात का प्रमाण है कि उन्होंने अपने रिसर्च और तकनीकी कार्यों से इंजीनियरिंग क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। संस्थान ने प्रो. सौरव सेनगुप्ता को उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी और कहा कि उनका यह सम्मान आईआईटी आईएसएम धनबाद के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.