चंदौली, नवम्बर 16 -- धीना, हिन्दुस्तान संवाद। धानापुर विकास खंड के ग्राम पंचायत कांधरपुर में बना आंगन बाड़ी केंद्र बदहाल हो गया है। उसकी दीवारें जर्जर हो गई हैं और सीमेंट की चप्पड़ गिर रही है। जिससे वहां कमरे में बैठना खतरनाक हो गया है। जिसके चलते वहां बच्चों को मिलने वाली सुविधा नहीं मिल पाती है। बाहर ही बैठकर बच्चे पढ़ाई करते हैं और उनका टीकाकरण भी बाहर ही होता है। जर्जर हो चुके इस आंगनबाड़ी केंद्र की मरम्मत के लिए ग्रामीणों ने कई बार संबंधित विभाग से शिकायत की लेकिन आज तक केंद्र नहीं बन पाया। ग्रामीण का कहना है की बच्चों सहित महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश, गर्मी और ठंड के दिनों में बाहर ही बैठना पड़ता है। जिम्मेदार विभाग मौन है। पूर्व ग्राम प्रधान राम सिंह ने बताया की आंगन बाड़ी केंद्र का निर्माण किया गया। लेकिन मर...