हजारीबाग, जनवरी 10 -- कटकमसांडी, प्रतिनिधि। कटकमसांडी थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध रूप से बालू ले जा रहे सात ट्रैक्टरों को जब्त किया है, जिनमें सभी ट्रैक्टरों पर बिना वैध कागजात के बालू लदा हुआ था। साथ ही मौके से तीन चालकों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि चार चालक पुलिस को देखकर फरार हो गया । इस संबंध में कटकमसांडी थाना परिसर में शनिवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एडिशनल एसपी अमित कुमार ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को 9 जनवरी की रात गुप्त सूचना मिली थी कि कटकमसांडी थाना क्षेत्र में अवैध रूप से बालू की ढुलाई की जा रही है। सूचना का सत्यापन करने के बाद थाना प्रभारी शिवम गुप्ता के नेतृत्व में एक छापेमारी दल गठित कर कार्रवाई की गई। छापेमारी अभियान के दौरान कटकमसांडी रो...