लखनऊ, फरवरी 16 -- लखनऊ। प्रमुख संवाददाता शासन ने लखनऊ विकास प्राधिकरण के वर्तमान और सेवानिवृत्त नौ अभियंताओं के खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई का शिकंजा कस दिया है। इन सभी ने शहर में अवैध निर्माण कराकर सुनियोजित विकास के विपरीत काम किया। शासन के विशेष सचिव महेन्द्र प्रसाद भारती ने कानपुर मंडल के आयुक्त को इस पूरे मामले में जांच अधिकारी नामित किया गया है। यह कार्रवाई लखनऊ विकास प्राधिकरण के अंतर्गत हुए विभिन्न अवैध निर्माणों और उनमें अभियंताओं की कथित संलिप्तता या लापरवाही को लेकर की जा रही है। --------- इन अभियंताओं पर गिरी गाज जिन अभियंताओं को आरोप पत्र दिया गया है उनमें से कुछ सेवारत हैं तो कुछ सेवानिवृत्त हो चुके हैं। विभोर श्रीवास्तव अवर अभियंता (वि/यां), श्रीराम चौहान अवर अभियंता, सत्येन्द्र कुमार सहायक अभियंता, एन.एन. चौबे - से...