दरभंगा, मार्च 17 -- मनीगाछी। गत 14 मार्च को लगमा गांव से यज्ञ देखकर मधुबनी जिले के खजौली थाना क्षेत्र के गोर गौरा अपने गांव जा लोगों से भरा टेंपो पलटने से टेंपो पर सवार लोगों में से एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि चार जख्मी होकर पहुंचे डीएमसीएच में इलाजरत हैं। जख्मियों की पहचान मधुबनी के खजौली थाना क्षेत्र के गोर गौरा निवासी लाल बिहारी चौधरी की पत्नी सावित्री देवी (55), परीक्षण चौधरी की पत्नी अंबिका देवी (40), भोला चौधरी की पत्नी लक्ष्मी देवी (65) और बहरू यादव की पत्नी रामसती देवी (70) के रूप में की गई। टेंपो पर सवार लाल बिहारी चौधरी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। बताया जाता है कि सभी एक ही गांव के थे और एक ही टेंपो से लगमा से यज्ञ देखकर घर लौट रहे थे। मृतक को उसके परिजन लेकर घर चले गए। पुलिस सभी जख्मियों को एम्बुलेंस से मनीगाछी प्राथमि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.