अयोध्या, दिसम्बर 28 -- तारुन। राहुल शिक्षा निकेतन रामपुर भगन में बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के उद्देश्य से विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में कक्षा पांच से इंटर तक के विद्यार्थियों ने अपने अपने मॉडल प्रदर्शित कर सभी को प्रभावित किया। विद्यार्थियों के कई मॉडल आकर्षण का केन्द्र बने रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व न्यायमूर्ति देवी प्रसाद सिंह रहे। इन्होंने प्रदर्शनी का निरीक्षण करते हुए बच्चों से उनके मॉडल के सम्बंध वार्ता करते हुए कहा कि इस प्रदर्शनी में बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने और उनका विज्ञान के प्रति आकर्षण बढ़ाने के लिए बहुत ही सराहनीय कदम है। इस दौरान प्रबंधक राहुल सिंह,एसपी विश्वकर्मा,राज बहादुर वर्मा,सूर्यभान सिंह सहित स्कूल शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...