चंदौली, फरवरी 7 -- चंदौली, संवाददाता। मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को छात्रा वर्ग की हैंडबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का शुभारम्भ प्राचार्य डॉ. सुकृति मिश्रा ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। सीनियर छात्राओं ने अपने दमखम का परिचय देते हुए जूनियर छात्राओं को 10-5 के स्कोर से पराजित किया। विजेता टीम की ओर से अंकिता, जागृति और सुप्रिया ने गोल किया जबकि जूनियर्स की तरफ से संगीता और खुशी ने गोल किया। मैच का संचालन सचिव डॉ. अरविंद कुमार ने किया। इस मौके पर महाविद्यालय के सभी अध्यापक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.