देवघर, दिसम्बर 31 -- देवघर। नगर के बम-बम बाबा ब्रह्मचारी पथ में नाला निर्माण कार्य में लगा एक मजदूर को बाइक चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए धक्का मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद मजदूरों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। साथी मजदूरों के पास रुपए नहीं रहने के कारण इलाज सदर अस्पताल में ही चल रहा है। घायल की पहचान दुमका जिला के चतरा मोड़ निवासी सिकंदर राय के रुप में की गयी है। घटना के संबंध में घायल ने बताया कि सरकारी नाला निर्माण कार्य में लगा था, तभी लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए एक बाइक चालक ने धक्का मार दिया। उसके दोनों पैर टूट गये हैं। एक हाथ भी टूट गया है। दुर्घटना के बाद मजदूरों के हो-हल्ला से स्थानीय लोगों ने आरोपी बाइक चालक का पकड़ लिया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.