मुजफ्फर नगर, जनवरी 8 -- गांव मंदवाडा में युवा प्रगतिशील किसान तैमूर राणा के खेत पर इफको के क्षेत्रीय अधिकारी ईश्वर सिंह तालियान ने गेहूं के खेतों का भ्रमण कर उसमें खड़ी गेहूं की फसलों का बारीकी से निरीक्षण किया। किसान के खेत को नैनो डीएपी से गेहूं के बीज को उपचारित करके बुवाई कराई गई थी और गुरुवार को नैनो यूरिया का स्प्रे मुजफ्फरनगर के क्षेत्र अधिकारी इफको के ईश्वर सिंह तालियान और खाद्य सहायक सक्षम पूनिया आदि ने स्प्रे कराया और कहा बहुत अच्छी फसल खड़ी है, हम इस पर एक बड़ी मीटिंग जल्दी कराएंगे। दूसरे किसानों को भी दिखाएंगे की नैनो डीएपी और नैनो उर्वरक के रिजल्ट अब बहुत अच्छे आ रहे हैं। तैमूर अली राणा ने कहा कि अब हम नैनो डीएपी का और नैनो यूरिया का इस्तेमाल करेंगे। इसके रिजल्ट बहुत अच्छे आ रहे हैं और किसानों को भी इसके फायदे के बारे में बता...