जौनपुर, दिसम्बर 7 -- मड़ियाहूं। कोइरौना थाना क्षेत्र के धनतुलसी सीतामढ़ी भदोही निवासी सूर्यभान सिंह ने अपने भाई की सड़क दुर्घटना में हुई मौत को लेकर शनिवार को कोतवाली में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि दो दिसंबर को सुबह करीब 11 बजे उनके भाई 28 वर्षीय शिवभान सिंह, जो गोरखपुर की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में कार्यरत थे, बाइक से गोरखपुर जा रहे थे। रास्ते में ऊंचनी कला गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम हादसे की जांच में जुटी है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...