मिर्जापुर, फरवरी 5 -- ड्रमंडगंज। थाना क्षेत्र के रतेंह नैडी़-मार्ग पर सेमरा कला गांव के पास गुरुवार शाम साढ़े सात बजे के करीब अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना परिजनों को दे दी। दोनों को रतेंह चौराहा स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। क्षेत्र के सेमरा कला गांव निवासी नन्द किशोर चौरसिया का 17 वर्षीय बेटा अंबर कुमार और छोटा बेटा 14 वर्षीय आस्तिक कुमार गुरुवार की शाम को लालापुर गांव के पास चक्की पर बाइक से आटा लेकर वापस घर लौट रहे थे। अभी दोनों घर से तीन सौ मीटर दूर पहुंचे होंगे कि सामने से तेज गति से आ रहे किसी चार पहिया वाहन ने धक्का मार दिया। इससे दोनों भाई सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना परिजनों को दे दी। परिज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.