हरदोई, जनवरी 13 -- संडीला। बेगमगंज गांव के पास हरदोई-लखनऊ नेशनल हाईवे पर सड़क पार कर रहे वृद्ध कुम्हार की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। मृतक के बेटे सुरेंद्र ने बताया कि पिता श्रीराम निवासी बेगमगंज सोमवार की देर शाम अपने खेत ककराली की ओर गए थे। खेत से लौटते समय जैसे वे बेगमगंज गांव के पास हाईवे पार कर रहे थे, तभी हरदोई की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में श्रीराम गंभीर घायल हो गए। लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक पेशे से कुम्हार थे। उनके पांच बेटे और तीन बेटियां हैं, जिनमें दो बेटों और एक बेटी की शादी अभी बाकी है। कोतवाल विद्यासागर पाल ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.