हरदोई, फरवरी 5 -- सांडी (हरदोई) संवाददाता। हाईवे पर साइकिल से घर लौट रहे राजमिस्त्री को पीछे से तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर हालत के चलते उनको जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे परिजनो में कोहराम मच गया। गांव बखरिया निवासी वेदराम राजमिस्त्री का काम करते थे। उनकी तीन बेटियों में दो की शादी हो चुकी है। दो बेटे रिंकू और पुनीत समेत छोटी पुत्री नियांशी अविवाहित है। भाई रामसुमिरन के मुताबिक बुधवार की शाम वह लमकन पुल के पास रौरा मोड़ स्थित दुकान से चप्पल खरीदकर साइकिल से बिल्हौर-कटरा हाईवे से घर लौट रहे थे। तभी पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.