गंगापार, फरवरी 6 -- इलाके के हरिसेनगंज में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पेंटर की रास्ते में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना मामले को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि सोरांव थाना क्षेत्र के टिकरी निवासी 30 वर्षीय इरशाद अली पुत्र स्व.मुंशीरजा सकरामऊ हरिसेनगंज में ट्रक की पेंटिंग का काम करता था। गुरुवार को देर शाम काम करके हरिसेगंज बाजार की तरफ जा रहा था कि प्रतापगढ़ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार की अनियंत्रित चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में उपचार के लिए अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना को लेकर मां सुबरतिन नि...