औरैया, फरवरी 21 -- अजीतमल, संवाददाता। कानपुर जोन आईजी के निर्देश पर कोतवाली अजीतमल में शस्त्रों का निरीक्षण किया गया। कानपुर से आई विशेष टीम ने कोतवाली में उपलब्ध सभी प्रकार के शस्त्रों की गिनती, उनकी स्थिति और क्रियाशीलता की गहन जांच की। निरीक्षण टीम में उपनिरीक्षक कमलेश कुमार, आरक्षी हरिशंकर कुशवाहा और रजन पाल यादव शामिल रहे। इस दौरान मालखाना मोहर्रिर चंद्रेश सिंह भी मौजूद रहे। टीम ने थाने में रखी राइफल, बंदूक, पिस्टल समेत अन्य शस्त्रों का बारीकी से परीक्षण किया। शस्त्रों की कार्यक्षमता भी परखी गई, जिसमें सभी शस्त्र सुरक्षित और पूर्णत: क्रियाशील पाए गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार शस्त्रों की नियमित गिनती और उनकी कार्यक्षमता की जांच की जाती है। इस बार भी सभी शस्त्र निर्धारित मानको...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.