पटना , दिसंबर 26 -- बिहार में पटना जिले के मेहंदीगंज थाना क्षेत्र से पुलिस ने 790 ग्राम गांजा के साथ एक महिला को गिरफ्तार कर लिया।

नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) परिचय कुमार ने शुक्रवार को बताया कि सूचना के आधार पर रानीपुर मुर्चा स्थित लखिन्द्र राय उर्फ बोतल राय के घर पर गुरूवार को छापेमारी की गयी। छापामारी के दौरान मौके से 790 ग्राम गांजा, 01 इलेक्ट्रॉनिक तराजू तथा 11,700 रूपया बरामद किया गया है।

सूत्रों ने बताया मौके से लखिन्द्र राय की पत्नी सुनैना देवी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित