समस्तीपुर , दिसंबर 20 -- बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय झा ने शनिवार को कहा कि प्रदेश के संस्कृत विधालयों मे बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए एक विशेष कार्य योजना तैयार की गई है, जिसके तहत राज्य के 47 विद्यालयों को मॉडल स्कूल के रूप मे विकसित किया जायेगा।

श्री झा ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि 50 संस्कृत विधालयों को टेन प्लस टू में अपग्रेड किया जायेगा। उन्होंने बताया कि संस्कृत बोर्ड के 27 वर्षो पुरानी परीक्षा नियमावली को भी बदला जायेगा और नई नियमावली बनाई जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश मे नये साल 2026 मे मध्यमा परीक्षा आयोजित की जायेगी, जिसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।

श्री झा ने बताया कि बोर्ड द्वारा अब प्रत्येक संस्कृत विधालयों का ऑडिट कराएगा जायेगा।उन्होंने बताया कि इस रिपोर्ट को सरकार के समक्ष रखा जायेगा, जिससे संस्कृत स्कूलों को भी सर्व शिक्षा अभियान से जोड़ने के साथ-साथ मॉडल विद्यालय सम्बंधित विकास मे पारदर्शिता लाया जा सके।

श्री झा ने कहा कि संस्कृत शिक्षा के माध्यम से भारतीय संस्कृति सभ्यता को बढ़ावा मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित