पटना , फरवरी 19 -- बिहार में नवंबर 2025 में हुए विधानसभा चुनाव के बाद पटना उच्च न्यायालय में 46 विधायकों के चुनाव को चुनौती देने वाली याचिकाएँ दायर की गई हैं, जिनके आधार पर लगभग आधे विधायकों को नोटिस भेजी जा चुकी हैं, लेकिन विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार के खिलाफ अब तक कोई नोटिस जारी नहीं हुई है।
इन मामलों से जुड़े पटना उच्च न्यायालय के एक वरिष्ठ अधिवक्ता ने बताया कि नवंबर 2025 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में विधायकों के चुनाव को चुनौती देते हुए कुल 46 याचिकाएँ दायर की गई हैं। चुनाव को चुनौती देने के लिए विभिन्न आधार बताए गए हैं, जिनमें मतदाता सूची में अनियमितताएँ, मतदाताओं को प्रलोभन देना तथा शपथ पत्र में गलत जानकारी देना शामिल है। याचिका में कहा गया है कि इन प्रत्याशियों ने कानून का उल्लंघन किया, जिससे चुनाव में निष्पक्षता और इसके परिणाम दोनों प्रभावित हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित