जयपुर , फरवरी 23 -- वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप का राज्य रोहण दिवस 28 फरवरी को राजस्थान के सभी विद्यालयों में मनाया जाएगा। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार शिक्षा विभाग ने इसे लेकर सभी विद्यालयों को निर्देश जारी किये हैं। शिक्षा विभाग द्वारा शिविरा पंचांग में महाराणा प्रताप राज्यारोहण दिवस 28 फरवरी 2026 को मनाये जाने को लेकर पूर्व में ही उल्लेख किया गया है, ताकि बच्चों को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जीवन को आत्महत्या करने की प्रेरणा मिल सके।
इसी क्रम में आगामी 28 फरवरी को प्रदेश के सभी विद्यालयों में महाराणा प्रताप राज्यारोहण दिवस मनाये जाने के लिए शिक्षा निदेशालय ने दिशा निर्देश जारी किए हैं। विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार कक्षा 5, 8,10 एवं 12 के बोर्ड परीक्षा कार्यक्रमों को प्रभावित किए बिना महाराणा प्रताप राज्यारोहण दिवस का आयोजन राज्य के सभी सरकारी गैर सरकारी विद्यालयों में 28 फरवरी को किया जाएगा।
इस दिन प्रार्थना सभा में महाराणा प्रताप की जीवनी पर प्रेरक प्रसंग, देशभक्ति गीत आदि का आयोजन कराया जाना सुनिश्चित किया जाएगा। इस अवसर पर महाराणा प्रताप के जीवन पर आधारित निबंध, प्रश्नोत्तरी, पोस्ट इत्यादि प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों का आयोजन विद्यालय स्तर पर कराए जाएंगे ताकि विद्यार्थी महाराणा प्रताप की जीवन से प्रेरणा ले सकें।
इन गतिविधियों में कक्षा 3, 4, 6,7, 9 एवं 11 के विद्यार्थियों को ही सम्मिलित किया जाएगा तथा गतिविधियों का आयोजन इस प्रकार किया जाएगा जिससे की बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम एवं बोर्ड परीक्षा ड्यूटी में लगे शिक्षक प्रभावित नहीं हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित