मुंबई , मार्च 26 -- ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कल्कि 2898 ए.डी.'ज़ी एक्शन पर 27 मार्च को दिखायी जायेगी।
'कल्कि 2898 ए.डी.' का प्रीमियर 27 मार्च शाम 7:30 बजे, ज़ी एक्शन पर होगा। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन अश्वत्थामा के किरदार में नजर आते हैं, जो एक ऐसे अमर योद्धा हैं, जिन्हें हमेशा के लिए धरती पर भटकने का श्राप मिला है। दीपिका पादुकोण उस माँ के किरदार में हैं, जो कल्कि अवतार को जन्म देने वाली है। प्रभास भैरव के रोल में हैं, जो एक निडर योद्धा है और मुश्किल हालात में भी सच्चाई के लिए लड़ता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित