रामनगर, मार्च 14 -- उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के वरिष्ठ नेता एवं संरक्षक काशी सिंह ऐरी ने कहा है कि 26 साल बाद भी उत्तराखंड की राजधानी नहीं बन पाने के लिए राष्ट्रीय दल जिम्मेदार है।

आज रामनगर पहुंचे श्री काशी सिंह ऐरी ने यहां आयोजित एक प्रेसवार्ता में कहा कि 26 साल बाद भी उत्तराखंड की राजधानी नहीं बन पाने के लिए राष्ट्रीय दल जिम्मेदार है।

उन्होंने प्रदेश सरकार पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि शिक्षा स्वास्थ्य के क्षेत्र में यह सरकार पूरी तरह विफल रही है। सैकड़ो स्कूल बंद कर दिए गए हैं। पर्वतीय क्षेत्र में चिकित्सा एवं सुविधाओं के अभाव में उपचार का अभाव बना हुआ है। उन्होंने कहा कि आज राज्य में भ्रष्टाचार जड़े जमा चुका है, कोई भी कार्य बिना लिए दिए नहीं हो रहा है। उत्तराखंड की दशा एवं दिशा पाटनी से उतरी हुई है। राज्य में बेरोजगारी बढ़ रही है, यहां के बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल रहा है, युवाओं को ठेके तक नहीं मिल रहे हैं बाहर से आकर लोगों को ठेके दिए जा रहे हैं और ऐसे लोग उत्तराखंड में आकर उत्पाद मचा रहे हैं।

श्री काशी सिंह का रामनगर पहुंचने पर यूकेडी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का सुपड़ा साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में गुंडाराज और जंगलराज चल रहा है। उन्होंने कहा कि बीते दिनों भाजपा सरकार के इशारो पर यूकेडी कार्यकर्ताओं को गैरसैंण नहीं जाने दिया और उन्हें पाण्डुखाल में नजर बंद कर दिया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर मामले में अपनी वाह वाही कर रही है जबकि धरातल पर कुछ नहीं है।

उन्होंने कहा कि बेरोजगारी,पहाड़ से युवाओं का पलायन लगातार बढ़ता जा रहा है, रोजगार के कोई साधन नहीं है।प्रदेश में भ्रष्टाचार लगातार बढ़ता जा रहा है।गैस सिलेंडर के लिए लंबी लंबी लाइने लगी हुई है।गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार मचा हुआ है। गैस सिलेंडर के लिए उपभोक्ता बहुत ज्यादा परेशान हो रहे हैं और उसके बाद भी गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि ऑलनाइन बुकिंग नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को चाहिए कि इस मामले में ठोस कदम उठाए।

उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में यूकेडी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगी और अच्छी सीटों पर जीत हासिल करेंगी। उन्होंने कहा कि यूकेडी सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगी और जनता के बीच जाकर भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों को जनता तक पहुंचाने का काम करेंगी। उन्होंने कहा कि मूल निवास प्रमाण पत्र, बेरोज़गारी,पहाड़ से युवाओं का पलायन, भ्रष्टाचार, जल जंगल जमीन आदि चुनावी मुद्दे होंगी।

प्रेसवार्ता में यूकेडी केंद्रीय उपाध्यक्ष इंदर सिंह मनराल आदि मौजूद रहें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित