अम्बिकापुर , फरवरी 10 -- त्तीसगढ के अम्बिकापुर में आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए स्वीकृत 26 भवनों के निर्माण कार्य में स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा दिखाई गई उदासीनता के कारण जिला प्रशासन ने इन कार्यों को अन्य पंचायतों में स्थानांतरित कर दिया है। यह कार्रवाई महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत स्वीकृत कुल 393 आंगनबाड़ी भवन निर्माण परियोजना के संदर्भ में की गई है।

मंगलवार को जिला पीआरओ से मिली जानकारी के अनुसार, वर्ष 2024 में महिला एवं बाल विकास विभाग तथा मनरेगा के अभिसरण से जिले में 393 नए आंगनबाड़ी भवन बनाने की स्वीकृति मिली थी। इनमें से 26 भवनों के संबंधित ग्राम पंचायतों द्वारा एक वर्ष से अधिक समय तक निर्माण कार्य शुरू नहीं कराए जाने के कारण उन्हें चार चरणों में निरस्त किया गया है। इन भवनों की स्वीकृति अब अम्बिकापुर, लखनपुर और लुण्ड्रा विकासखंड की अन्य ग्राम पंचायतों को दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित