पटना , मार्च 19 -- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने शहीदे आजम भगत सिंह, राज गुरु, और सुखदेव के बलिदान दिवस 23 मार्च, 2026 को ''साम्राज्यवादी विरोधी दिवस'' के रूप में मनाने का आह्वान किया है।
भाकपा के राज्य सचिव राम नरेश पाण्डेय ने आज बयान जारी कर कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के बलिदानियों ने ब्रिटिश साम्राज्यवाद के खिलाफ लड़ते हुए अपने अद्वितीय बलिदान एवं साहस का परिचय दिया था।
श्री पाण्डेय ने कहा कि आज की साम्राज्यवादी ताकतों ने खासकर अमेरिका ने वेनेजुएला, ईरान और फिलीस्तीन (गाजा) में युद्ध छेडे़ हुये है। इसका विरोध आज की आवश्यकता है। इसी के मद्देनजर पार्टी ने 23 मार्च, 2026 को शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव के शहादत दिवस के मौके पर बिहार के सभी जिला, अंचल एवं शाखा में सभा, गोष्ठि एवं सेमिनार का आयोजन कर ''साम्राज्यवादी विरोधी दिवस'' के रूप में मनाने का फैसला किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित