चित्तौड़गढ़ , जनवरी 24 -- राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा के सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार को मोटर साइकिल पर जा रहे दो युवकों को गिरफ्तार करके उनसे 220 ग्राम स्मैक बरामद की।
पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस दल ने वण्डर पुलिया के पास राजमार्ग रोड पर नाकाबन्दी के दौरान नीमच प्रतापगढ की तरफ से आ रही एक मोटर साईकल को रोककर उस पर सवार दो युवकों की तलाशी ली तो उनके पास 220 ग्राम अवैध स्मैक मिली।
उन्होंने बताया कि इस पर पुलिस ने राहुल (22) और सुरेश कुमार (20) गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित