रायपुर , फरवरी 19 -- छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा बजट सत्र को लेकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने रणनीतिक तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक 22 फरवरी को आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे।

यह बैठक नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में रात 8 बजे आयोजित होगी, जिसमें भाजपा के सभी विधायक और मंत्री शामिल रहेंगे। सूत्रों के अनुसार, बैठक में विधानसभा के आगामी बजट सत्र की रूपरेखा, सरकार की प्राथमिकताएं और विपक्ष के संभावित हमलों का जवाब देने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित