होशियारपुर , मार्च 29 -- पंजाब आम आदमी पार्टी (आप) के प्रभारी और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने रविवार को विश्वास जताया कि उनकी पार्टी 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों में 100 से अधिक सीटें जीतेगी। उन्होंने इसके पीछे राज्य सरकार के "बेहतरीन कार्यों" का हवाला दिया।

होशियारपुर दौरे के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री सिसोदिया ने कहा कि 'आप' ने 2022 के चुनावों में 92 सीटें जीती थीं और अगले चुनावों में इस आंकड़े को पार कर "प्रचंड बहुमत" के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने स्थानीय विधायक और जिला प्रभारियों के साथ "पारिवारिक माहौल" में चर्चा की। श्री सिसोदिया ने कहा कि इस तरह की मुलाकातों से नेताओं और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ता है और पार्टी संगठन मजबूत होता है। उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की और उनकी प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित