कौशाम्बी , दिसंबर 15 -- उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 2017 के चुनाव का अपनी ही जीत का रिकार्ड तोड़ कर बड़ी जीत दर्ज करेगी। श्री मौर्य ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 325 जीतकर उत्तर प्रदेश में सरकार बनायी थी। 2027 में पार्टी अपना ही जीत का रिकॉर्ड तोड़ेगी और समाजवादी पार्टी (सपा) का सूपड़ा साफ हो जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित