श्रीगंगानगर , अप्रैल 28 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के रामसिंहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की सूचना पर दो व्यक्तियों को अवैध रूप से कार में 20 किलो से अधिक पोस्त ले जाते हुए पकड़ा है।

थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक अजयकुमार ने मंगलवार को बताया कि सोमवार को देर शाम अमरजीतसिंह (42) और लालचंद (33) को कार में 20 किलो 300 ग्राम अवैध डोडा पोस्त ले जाते पकड़ा गया। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित