कौशांबी , फरवरी 28 -- कौशांबी जिले के परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा 16 मार्च से प्रारंभ होकर 20 मार्च तक आयोजित की जाएंगी, जबकि 31 मार्च को परिणाम घोषित किया जाएगा। अधिकृत सूत्रों के अनुसार जिले में कुल 1096 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक एवं कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं, जिनमें लगभग 1,52,000 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। परीक्षा के लिए मॉडल प्रश्नपत्र जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) द्वारा तैयार कराकर बेसिक शिक्षा विभाग के माध्यम से बेसिक शिक्षा अधिकारी को उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके बाद प्रश्नपत्रों का मुद्रण कर विद्यालयों में वितरण कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित