मनेंद्रगढ़, मार्च 23 -- छत्तीसगढ के मनेन्द्रगढ़ जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए बिना परीक्षा सीधी नौकरी का सुनहरा अवसर सामने आया है। कार्यालय कलेक्टर आदिवासी विकास द्वारा जारी सूचना के अनुसार, पीएम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों के 16 पदों पर भर्ती के लिए वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।
जिला पीआरओ ने सोमवार को बताया कि यह भर्ती राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति के अंतर्गत की जा रही है, जो जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन संचालित होती है। इंटरव्यू 2 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक जनपद पंचायत आयुक्त सभागार, मनेंद्रगढ़ में होगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरकर शैक्षणिक दस्तावेजों की मूल प्रतियों एवं स्वप्रमाणित छाया प्रतियों के साथ उपस्थित होना होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित