पटना , जनवरी 22 -- गामी 16वें 'राष्ट्रीय मतदाता दिवस' (25 जनवरी) के उपलक्ष्य में आज पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में मतदाताओं की ओर से ली जाने वाली शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस वर्ष के राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम मेरा भारत मेरा वोट (माय इंडिया माय वोट) रखी गई है, जो प्रत्येक नागरिक की लोकतंत्र में अहम भूमिका को रेखांकित करती है।
विभागीय कार्यालय में आज आयोजित इस समारोह में विभाग के अपर सचिव ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को लोकतंत्र के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर विभाग के संयुक्त सचिव सहित अन्य सभी वरीय पदाधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे । सभी ने मेरा भारत मेरा वोट की भावना को आत्मसात करते हुए मतदान को अपना कर्तव्य और अधिकार बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित