चंडीगढ़ , मार्च 31 -- हरियाणा में समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने के तहत स्कूल शिक्षा विभाग ने 134-ए योजना के अंतर्गत ईडब्ल्यूएस और बीपीएल वर्ग के विद्यार्थियों के लिए शुल्क प्रतिपूर्ति अनुदान जारी किया है। शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा के नेतृत्व में कुल 31.88 करोड़ रुपये की राशि जारी की गयी, जिससे अंबाला, गुरुग्राम, फतेहाबाद, कैथल, महेंद्रगढ़, पंचकूला और रोहतक जिलों के निजी विद्यालयों को लाभ मिला है।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह कदम आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि इस अनुदान से विद्यार्थियों को राहत मिलेगी और निजी स्कूलों को समय पर वित्तीय सहायता सुनिश्चित होगी।
उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे। 134-ए योजना के तहत दी जा रही यह सहायता इसी दिशा में एक ठोस प्रयास है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित