पटना, अप्रैल 07 -- टना न्याय मंडल की सभी निचली अदालतों की बैठकें 13 अप्रैल 2026 से प्रातः कालीन होंगी। पटना के जिला एवं सत्र न्यायाधीश रूपेश देव के हस्ताक्षर से आज जारी पत्र के अनुसार पटना उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों से मन्तव्य प्राप्त होने के बाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने अदालतों की बैठके प्रातः कालीन करने का निर्णय लिया है ।

अदालतें 13 अप्रैल 2026 से 27 जून 2026 तक प्रातः कालीन रहेंगी।

प्रातः कालीन अदालत में 7:30 बजे सुबह से 10:00 तक प्रथम पाली में और 10 :30 से 1:00 तक दूसरी पाली में कार्य होगा। बीच में आधे घंटे का अवकाश होगा। पटना न्याय मंडल में पटना सदर , बाढ़, पटना सिटी, दानापुर, मसौढ़ी और पालीगंज की अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय शामिल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित