समस्तीपुर , मार्च 25 -- टना मे आयोजित 12वीं राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप (ऑटिज़्म) प्रतियोगिता मे समस्तीपुर के मथुरापुर स्थित मौलाना मजहरुल हक टिचर्स ट्रेनिंग काँलेज के छात्र मेराज आलम ने 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक प्राप्त कर जिले का नाम रौशन किया है।
काँलेज के सचिव मो. अबू सईद ने आज यहां पत्रकारों को बताया कि इसके साथ ही हाल ही सेरेब्रल पाल्सी मे संपन्न हुई 21वीं राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी महाविद्यालय के छात्र मेराज आलम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर दौड़ में भी रजत पदक प्राप्त किया है।
उन्होंने बताया कि मेराज आलम का उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए भी चयन किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित