मुंबई , अप्रैल 06 -- बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज ने भारतीय बाजार में 1013 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर ली है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर की सीक्वल धुरंधर: द रिवेंजका जलवा बरकरार है। हर दिन फिल्म पर करोड़ों रुपए की बारिश हो रही है।
रणवीर सिंह की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म रिलीज होने के बाद से ही दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।फिल्म का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस फिल्म में रणवीर सिंह, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी और सारा अर्जुन की अहम भूमिका है।
सैकनिल्क के प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 'धुरंधर: द रिवेंज' ने पेड प्रीव्यू के दौरान 18 मार्च को फिल्म ने 43 करोड़ रूपये की कमाई की। फिल्म ने रिलीज के पहले सप्ताह भारतीय बाजार में 674.17 करोड़ की धमाकेदार कमाई की। फिल्म ने दूसरे सप्ताह में 263.65 करोड़ की जोरदार कमाई की। फिल्म ने भारतीय बाजार में 16वें दिन 21.55 करोड़, 17वें दिन 25.65 करोड़ और 18वें दिन 28.75 करोड़ रूपये का कारोबार किया।इस फिल्म 18 दिनों में भारतीय बाजार में 1013.77 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित