हरिद्वार, जनवरी 27 -- उत्तराखंड में ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत जनपद हरिद्वार को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली गंगनहर पुलिस ने एक नशा तस्कर को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
मंगलवार को गश्त के दौरान, आज़ाद नगर चौक की ओर के0एल0डी0ए0वी0 डिग्री कॉलेज के पास पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध युवक की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 10.65 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अल्तमस, निवासी ग्राम शेखपुरी, थाना कोतवाली गंगनहर, जनपद हरिद्वार, उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई है।
इस संबंध में थाना कोतवाली गंगनहर पर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित