नयी दिल्ली , दिसंबर 30 -- भारतीय खेलों में एथलीटों के नेतृत्व वाले शासन और जवाबदेही को मजबूत करने के लिए भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) 10 जनवरी 2026 को गुजरात के अहमदाबाद में पहले राष्ट्रीय एथलीट फोरम का आयोजन करेगा।

आईओए ने मंगलवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि एथलीट फोरम इस बात का प्रमाण है कि वह सिर्फ सलाह-मशविरे से आगे बढ़कर यह सुनिश्चित करना चाहता है कि एथलीट उन नीतियों को आकार देने में सक्रिय और प्रभावशाली भूमिका निभाएं जो उनके करियर, कल्याण और भविष्य को प्रभावित करती हैं। यह फोरम देश भर के मौजूदा और पूर्व एथलीटों, एथलीट प्रतिनिधियों और प्रमुख हितधारकों को सीधी, समाधान-केंद्रित बातचीत के लिए एक साथ लाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित